Wednesday, August 20, 2014

कहां तो यह कहा जा रहा था की सरकार उद्योगों के लिए कृषि भूमि नहीं लेगी ,अब उल्टे सीलिंग एक्ट से उद्योगों को छूट देने की तयारी चल रही है। लीजिए चंद दोहे पेश हैं
१
कृषि भूमि की लूट है लूट सके तो लूट
उद्योगों को मिल रही सीलिंग से अब छूट
२
खेती घटे की हुई मरते जांय किसान
कार्पोरेट खेती नहीं इसका कोई निदान
३
एक बीज से सैकड़ों दाने  जो उपजाय
आत्महत्या करनी पड़े बात समझ न आय
bhonpooo.blogspot.in 

Tuesday, August 19, 2014

होमवर्क बड़े बच्चों के लिए सिरदर्द तो था ही ,खबर है की गाजियाबाद के एक स्कूल में एल के जी के छात्र की राड से पिटाई होमवर्क न कर के लाने के लिए की गई। चंद दोहे इस पर प्रस्तुत हैं
१
नन्हों पर है पड़ रही होमवर्क की मार
यह कैसी शिक्षा हुई यह तो अत्याचार
२
शिक्षा से आनंद को देंगे अगर निकल
शिक्षा तो रह जाएगी सूचनाओं का जाल
३
कैरियर का बढ़ गया है इतना अधिक दबाव
 क्या घर क्या स्कूल अब सब पर पड़ा प्रभाव
bhonpooo.blogspot.in 
अपनी कलम से ..........

सरे बाज़ार मेरे सारे राज़ खोल रहा है
उसे गुमान है फिर भी मेरे हमराज़ होने का।

- भावना पाठक 

dil kee kalam se: पेश-ए-खिदमत है बेसबब रूठ के जाने के लिए आये थेआप ...

dil kee kalam se: पेश-ए-खिदमत है बेसबब रूठ के जाने के लिए आये थे
आप ...
: पेश-ए-खिदमत है  बेसबब रूठ के जाने के लिए आये थे आप तो हमको मनाने के लिए आये थे। ये जो कुछ लोग खमिदा (झुके ) हैं कमानों की तरह आसमानो ...

पेश-ए-खिदमत है 

बेसबब रूठ के जाने के लिए आये थे
आप तो हमको मनाने के लिए आये थे।

ये जो कुछ लोग खमिदा (झुके ) हैं कमानों की तरह
आसमानो को झुकाने के लिए आये थे।

- मुज़फ्फर हनफ़ी 


पेश-ए -खिदमत है 

सो जाते हैं फुटपाथ पर अखबार बिछाकर 
मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाते।।

मुन्नवर राणा 

Monday, August 18, 2014

देश में धूमधाम से कृष्ण जी का जन्म मनाने की खबरें आ रहीं हैं। कहते हैं उनकी मुरली की तान पर न केवल गोपियाँ बल्कि गायें ,पक्षी तक मुग्ध हो जाते थे। राधा कृष्ण के प्रेम को मिसाल माना गया है। आज कुछ और ही नजर आ रहा है। इस संदर्भ में कुछ दोहे प्रस्तुत हैं
१
ईलू ईलू प्रेम अब शॉपिंग मॉल बिकाय
जिसके अंटी मॉल हो सोइ वीर ले जाय
२
लव गुरुओं का देश अब बना है हिंदुस्तान
देह प्रेम तक ही रहे इनका सारा ध्यान
३
ढ़ाई आखर प्रेम में डूबे सकल जहान
राधा बावरी हो गई सुन मुरली की तान
bhonpooo.blogspot.in